अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई जारी, 168 पाव अग्रेजी, देशी शराब के साथ अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा  :   रायगढ़ :  रायगढ़ में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई में जूटमिल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसपी  दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं सीएसपी आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में मुखबिरों की मदद से अवैध शराब की बिक्री पर शिकंजा कसा जा रहा है।

इसी कड़ी में आज सुबह थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को सूचना मिली कि राजीव गांधी नगर भजनडीपा निवासी रोशन लाल लहरे अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी और देशी शराब छिपाकर रखे हुए है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी और रोशन लाल लहरे से पूछताछ की। आरोपी ने अवैध शराब रखने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसके कब्जे से 144 पाव अंग्रेजी गोवा और 24 पाव देसी प्लेन, कुल कीमत 20,880 रुपये की शराब (30.240 लीटर) जब्त की गई।

आरोपी रोशन लाल लहरे (36 वर्ष) निवासी मिट्ठुमुड़ा, भजनडीपा, राजीव गांधी नगर, थाना जूटमिल, को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 34(2), 59 (क) के तहत कार्रवाई की गई।

इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, और आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ व शशिभूषण साहू ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *