( शैलेश शर्मा ) घरघोड़ा : न्यायधानी बिलासपुर पश्चिम मंडल के अध्यक्ष व गुरुतेग बहादुर शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रादेशिक सामाजिक कार्यकर्ता अजीत सिंह भोगल का स्वाधीनता दिवस की संध्या रायगढ़ जिलान्तर्गत आदिवासी बाहुल्य ब्लॉक घरघोड़ा के कारगिल चौक स्थित विश्राम गृह में आगमन हुआ।

जिनका उक्त अवसर पर उनके इष्ट मित्रों सहित शुभचिंतको ने भोगल का बुके भेंट कर आत्मीय अभिनंदन करते हुए स्वागत किया गया।

न्यायधानी से ही साथ में पहुंचे पश्चिम मंडल भाजपा के महामंत्री लक्ष्मीनारायण कश्यप वरिष्ठ साथी द्वय ठाकुर नीरज सिंह, लछमण श्रीवास का भी घरघोड़ा ब्लॉक व कुडुमकेला भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री सिरोत्तम चौहान ने जिनका बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
वही दूसरी ओर संघर्ष के दिनों के सहपाठी मजदूर नेता गनपत चौहान ने भी भोगल का बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
उक्त अवसर पर घरघोड़ा के श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत व पत्रकार साथी बबलू मोटवानी , सुरेंद्र सिंह भाटिया , कोयलांचल क्षेत्र के मजदूर नेता मुकेश कुमार मंडल, सुरेश गुप्ता , लम्बोदर चौहान सहित घरघोड़ा ब्लॉक के अनेकों स्थानीय पत्रकारों व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भोगल से सौजन्य वश भेंट मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछी ।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8202397
Total views : 8240846