“हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम अंतर्गत दौड़ व मैराथन का हुआ आयोजन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली -शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में आमजनों में देशभक्ति की भावना विकसित करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से 15 अगस्त तक जिले में ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आमजनों को 15 अगस्त के दिन अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा सहित जिले के विभिन्न स्कूलों में तिरंगा दौड़ और मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन दौड़ में सैकड़ों स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा के मूल्यों को मनाने के लिए प्रेरित किया।

जिला शिक्षा अधिकारी  सी. के. घृतलहरे ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में 13 अगस्त को तिरंगा के प्रति राष्ट्रीय गर्व की अनुभूति कराने के लिए देश भक्ति संगीत के साथ गीत गायन प्रतियोगिता, 14 अगस्त को विद्यार्थियों एवं लोगों में ध्वज के मूल्यों के प्रति अनुभूति विकसित करने तिरंगा प्रतिज्ञा एवं तिरंगा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को याद कर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद तिरंगा एवं देशभक्तों के प्रति सम्मान का गुण विकसित करने स्टाल लगाया जाएगा।

विद्यार्थियों को नशामुक्ति के लिए भी दिलाई गई शपथ….

‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, नशे के दुष्परिणाम की जानकारी देते हुए आमलोगों को नशा नहीं करने के लिए जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई।

जिले के डाकघरों में तिरंगा झंडा उपलब्ध….

शासन द्वारा आजादी के 77 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले के डाकघरों में ‘‘राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा’’ 20*30 इंच 25 रूपए की दर पर उपलब्ध है। कलेक्टर राहुल देव ने ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान को सफल बनाने सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को अपने नजदीकी डाकघर से तिरंगा झण्डा खरीदकर अपने घरों में ध्वजारोहण करने की अपील की है।

जिला मुख्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन 14 अगस्त को…

जिला प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अगस्त को जिला मुख्यालय में ‘‘स्वतंत्रता/तिरंगा रैली’’ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 07.30 बजे आगर खेल परिसर पुराना बस स्टैण्ड मुंगेली से प्रारंभ होकर जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित जनदर्शन कक्ष में सम्पन्न होगा। वरिष्ठ खेल अधिकारी  संजय पाल ने बताया कि इस आयोजन में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *