8 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्म समर्पण
डी पी मिश्रा नव भारत टाइम्स 24X7.in ब्यूरो चीफ बस्तर संभाग
दन्तेवाड़ा पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान ने जीता जनता का विश्वास। 8 लाख ने इनामी नक्सली ने एस पी गौरव राय के समक्ष किया आत्मसमर्पण।
आत्मसमर्पित नक्सली चैतु डोडी वर्ष 2021 से पूर्वी बस्तर डिवीजन में कार्यरत कंपनी नम्बर 06 का पीपीसीएम ने हिंसा की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा की चुनी राह।
आत्मसमर्पित माओवादी पामेड एरिया कमेटी में पार्टी सदस्य के रूप में और दंडकारण्य सब ज़ोनल कमेटी में कम्युनिकेशन टीम सदस्य के रूप में कार्य कर चुका है।
आत्मसमर्पित माओवादी ईरपानार एवं कडियामेटा क्षेत्र में हुए बड़ी घटनाओं में था शामिल।
आत्मसमर्पित माओवादी को पुनर्वास नीति के तहत् 25000 रुपये की सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय किया जायेगा।
लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 187 ईनामी माओवादी सहित कुल 845 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं
Author: Deepak Mittal













Total Users : 8239553
Total views : 8287789