रिपोर्टर – ऋषि दुबे
सूरजपुर/बिश्रामपुर। बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित करने तथा लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बीते दिनों हुई दुर्घटनाओं में घायल लोगों को उचित मुआवजा देने के साथ ही भारी वाहनों के आवागमन के लिए समय निर्धारित किए जाने की मांग की जा रही है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं भी शामिल हुईं।
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने इससे पहले भी शुक्रवार को प्रदर्शन किया था। शनिवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और भारी वाहनों के प्रवेश का विरोध किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद है। अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8239439
Total views : 8287640