शिक्षिका ने किराए के मकान में फांसी लगाकर दी जान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रिपोर्ट : ऋषि दुबे, सूरजपुर

आत्महत्या के कारणों का नहीं हो सका खुलासा, पुलिस जांच में जुटी

सूरजपुर। जिले में एक शिक्षिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है। मृतिका की पहचान चित्रलता सिंह के रूप में हुई है, जो प्रेमनगर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। वह मूल रूप से जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं और प्रेमनगर में किराए के मकान में रहकर शिक्षकीय कार्य कर रही थीं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद चित्रलता अपने किराए के मकान में वापस लौटी थीं। देर शाम तक जब उन्होंने घर का दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। खिड़की से देखने पर शिक्षिका का शव छत की सीलिंग से नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शिक्षिका द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षिका के परिवार के साथ-साथ स्कूल में भी शोक का माहौल है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment