सूरजपुर
ऋषि दुबे
आज दिनांक 11.09.2026 को सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत रामानुजनगर में सामुदायिक भवन में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी की अध्यक्षता में विकासखण्ड स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान विधायक भूलन सिंह मरावी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, लंबित प्रकरणों तथा विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने तथा मैदानी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उसका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं की सतत निगरानी एवं नियमित समीक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति देने की बात कही।
समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं, प्रगतिरत कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा आवश्यक समन्वय के माध्यम से उनके निराकरण पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखराजलाल राजवाड़े , गुलाब सिंह पुहूप जनपद अध्यक्ष रामानुजनगर, रामप्रताप साहू जनपद उपाध्यक्ष , जनपद पंचायत के सदस्यगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित मैदानी अमला भी उपस्थित रहा। सभी विभागों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य करने पर बल दिया गया।
बैठक के माध्यम से क्षेत्र में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8239424
Total views : 8287623