
बलौदाबाजार – जिले के एक कांजीहाउस में 30 मवेशियों की मौत हो गई हैं,बताया जा रहा है कि, चारे-पानी की कमी की वजह से इतनी बड़ी संख्या में जानवरों की मौत हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बलौदाबाजार जिले के लवन ब्लाक के ग्राम मरदा की है, जहां कांजीहाउस में तीन दिन से 30 गायों को ठूंस- ठूंस कर रखा गया था।
चारा और पानी की कोई व्यवस्था वहां नहीं थी, इस बात की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंच गए हैं।
बलौदाबाजार कलेक्टर ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
Author: Deepak Mittal









