जनसमस्या निवारण शिविर में 102 आवेदन प्राप्त, 41 का स्थल पर निराकरण..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(दुर्गेश राठौर) : बरपाली कला में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

शिविर में राजस्व प्रकरण समेत अन्य विभागों से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई। सांसद ने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने तुंहर सरकार तुंहर द्वार योजना के तहत ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने और समस्याओं के निवारण की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया।

शिविर में 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 41 का तत्काल निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को समय-सीमा के भीतर सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं।

शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, गर्भवती महिलाओं के लिए गोदभराई और अन्नप्राशन की रस्में निभाई गईं। उन्हें पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा

“जनसमस्या निवारण शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है। मैं सभी से अपील करता हूं कि इन शिविरों में भाग लेकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *