हरा भरा हो बालोद जिला,, हरियाली के रूप में दिखाई देने लगेगा जिला बालोद
सघन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत कलेक्टर, वनमण्डलाधिकारी, सीईओ जिला पंचायत सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने किया वृक्षारोपण
दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़
बालोद, कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले में सघन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जिले के सभी शासकीय कार्यालयों तथा विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण का कार्य निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, वनमण्डलाधिकारी बीएस सरोटे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, एसडीएम बालोद शीतल बंसल, एसडीएम गुरूर श्रीमती पूजा बंसल, एसडीएम डौण्डीलोहारा शिवनाथ बघेल, एसडीएम गुण्डरदेही सुरेश साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को वृक्षारोपण के उपरांत रोपे गए पौधों का समुचित देखरेख एवं सुरक्षा के भी समुचित उपाय सुनिश्चित करने को कहा,000
Author: Deepak Mittal












Total Users : 8239569
Total views : 8287812