स्वामी आत्मानंद सरगांव का संचालक लोकशिक्षण दिव्या उमेश मिश्रा ने किया निरीक्षण
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24×7.in
मुंगेली – स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी हिन्दी माध्यम विद्यालय सरगांव जिला मुंगेली का आकस्मिक निरीक्षण, संचालक लोक शिक्षण संचनालय रायपुर दिव्या उमेश मिश्रा ने किया। इस दौरान आपने बच्चों की कक्षा अनुसार दक्षता का सूक्ष्म परीक्षण किया और उन्हें पढ़ने व लिखने का आसान तरीका अपनाने पर जोर दिया।
आपके साथ उप संचालक ,अशोक नारायण बंजारा संयुक्त संचालक संभाग बिलासपुर आर पी आदित्य निरीक्षण के समय उपस्थित रहे।। संस्था प्राचार्य डॉ. स्नेहलता चंद्रा ने पुष्प गुच्छ से सबका स्वागत कर उन्हें शाला में संचालित सभी कार्यक्रम की जानकारी दी । साथ ही विद्यालय के समस्त गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए प्राचार्य कक्ष, स्टॉफ कक्ष, प्रयोगशाला के साथ साथ शिक्षण कक्ष में छात्र छात्राओं से मिल कर विभिन्न विषयों के प्रश्न के माध्यम से शैक्षणिक गुणवत्ता का अवलोकन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने बीच उच्चाधिकारी को पाकर उत्साह से सभी प्रश्नों का जवाब दिए जिसमें संचालक महोदया द्वारा खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय परिसर को साफ सुथरा और विद्यालय में गुणवता युक्त शिक्षण व्यवस्था के लिए संस्था प्राचार्य समेत समस्त कर्मचारियों की प्रशंसा किया गया। अंत में सभी अधिकारियों द्वारा विद्यालय परिसर में अपने हाथों से वृक्षारोपण किये।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8239554
Total views : 8287791