सूरजपुर / भैयाथान : सुरजपुर जिले के अधिवक्ताओ के द्वारा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति का भव्य स्वागत l
ए. पी. दास नवभारत टाइम्स 24X7.in ब्लॉक ब्यूरो भैयाथान
आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं सूरजपुर जिले के प्रभारी श्री सचिन सिंह राजपूत जी, उनके साथ विजिलेंस रजिस्ट्रार श्री आलोक कुमार जी आज न्यायालय के निरीक्षण में आए, संघ के निवेदन पर वे संघ के सभाकक्ष में भी आए ! 
अधिवक्ताओं की उपस्थिति एवं व्यवस्था देख काफी प्रसन्न हुए !
वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एच.एन.मिश्रा जी और श्री अनिल गोयल जी के द्वारा संघ की तरफ से पुष्पगुच्छ भेंटकर दोनों अतिथियों का स्वागत किया गया !
स्वागत भाषण के दौरान ही मेरे द्वारा बाल न्यायालय में न्यायाधीश की नियुक्ति और नए न्यायालय भवन निर्माण में हो रही रुकावट को दूर करने की बात रखी गई, जिस पर न्यायमूर्ति ने यथाशीघ्र पहल करने की बात कही गई !
संघ के निवेदन पर वे संघ की वृहद लाइब्रेरी देखने भी गए, जिसे देख वे काफी खुश हुए और ये कहे की बहुत ही शानदार अधिवक्ता श्री संजय भारत जी ने किया !
उपस्थित अधिवक्तागण जो कार्यक्रम में उपस्थित होकर संघ की गरिमा बढ़ाए, मैं उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ !
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8239551
Total views : 8287787