रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है. कैबिनेट की बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में हो रही है. कैबिनेट मीटिंग में विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही है. वहीं जनता से जुड़े कई योजनाओं पर आज मुहर लग सकती है. संविदा कर्मचारियों को इस बैठक से काफी उम्मीदें हैं.
कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में मानसून की स्थिति और खरीफ फसलों के लिए खाद बीज की उपलब्धता पर चर्चा हो सकती है. किसानों,अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चों के हित में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकते हैं. साथ ही बैठक में शिक्षा विभाग में युक्ति युक्तिकरण के लिए फैसला लिया जा सकता है.


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8239465
Total views : 8287674