
27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण शिविर का हो रहा आयोजन
मुंगेली- छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नगर पंचायत सरगांव में भी शासन के मंशा अनुरुप आम जनों के हितार्थ स्थानीन सुविधाओं को सुलभ तरीके से जनमानस में पहुँचाने दैनिक जीवन में होने वाली समस्याओं के निराकरण एवं उनके मांगो की पूर्ति के दृष्टिकोण से आज दिनांक 02/08/2024 को नगर पंचायत सरगांव के कुर्मी समाज सामुदायिक भवन में वार्ड क्रमांक 05, 06.07 के लिए जनसमस्या पखवाडा शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें नगरीय प्रशासन विभाग, खाद्य विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग स्वास्थ्य विभाग, एवं शहरी सभ्यता के सेवा प्रदान करने वाले शासन के अन्य विभाग के अधिकारी / कर्मचारी आम जनता के मांग एवं शिकायत के निवारण हेतु उपस्थित हुये।
इस शिविर में कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 61 मांग एवं 16 शिकायत हेतु प्राप्त हुए। जिनमें से शिविर स्थल पर ही 04 मांगों का निराकरण किया गया शेष आवेदन शासन को विभागों के माध्यम से प्रेषित किया गया जिसका निराकरण की कार्यवाही शीघ्र होना बताया गया। इस जनसमस्या निवारण पखवाडा में आज बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के सम्माननीय विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री धरमलाल कौशिक जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिनके द्वारा स्थानीन लोगो के मांगो एवं समस्यों को सुनते हुए तत्कालीक रुप से 02 सामुदायिक भवनों के प्रथम तल के निर्माण एवं उन्नयन के लिए 5-5 लाख रुपये एवं प्राचीन माँ धुमेश्वरी मंदिर प्रागढ़ में शेड लगाये जाने हेतु राशि की घोषणा की गई। इसके लिए स्थानीय लोगो के द्वारा माननीय विधायक जी का आभार व्यक्त किया गया।


जनसमस्या पखवाडा में वार्ड क्रमांक 03 निवासी सुखनी पिता गरीबा द्वारा ट्राई सायकल के मांग को तत्काल पूर्ति करते हुए ट्रायसायकल प्रदान किया गया। कार्यक्रम की इसी कड़ी में पार्षद निधि से नगर को और अधिक स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से डस्टबीन का वितरण किया गया।
रिमझिम बरसात में एक पेड़ “माँ” के नाम…
पर्यावरण संतुलन और संरक्षण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे अभियान एक पेड़ ” माँ ” के नाम के तहत नगर पंचायत सरगांव कार्यालय प्रांगण में रिमझिम बरसात के बीच महतारी वंदन योजना के हितग्राही माताओं- बहनों की उपस्थिति में विधायक श्री कौशिक जी , पार्षद,व जनप्रतिनिधियों के साथ ही अन्य लोगों ने गुलमोहर, बेल, बिहि, निम्बू, आदि फलदार व छायादार पौधे रोपे। विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने 100 पौधे नगरवासियों को इस अभियान के तहत लगाने के लिए वितरित किया गया।
उक्त अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि –जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से सभी की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है ।
वही उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के तहत बिल्हा विधानसभा के पूरे क्षेत्र में सभी ने वृक्षारोपण किया है इस सार्थक प्रकृतिक संतुलन के उद्देश्य से अयोजित इस अभियान में वृक्षारोपण करने वाले सभी लोगों को उन्होंने दिल से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रुप से सुदृढ़ और सशक्त बनाने में कारगार सिद्ध हुई है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष श्री परमानंद साहू, पार्षद श्री रामकुमार कौशिक, पार्षद श्री पंकज वर्मा, एवं संगठन के पदाधिकारी श्री नरेन्द्र शर्मा, श्री कैलाश सिंह ठाकुर, श्री रणजीत सिंह हूरा, श्री पोषण यादव, श्री रामजुडावन साहू, श्री राजकुमार साहू, श्री विष्णु राजपूत, श्री रिजवान हक, श्री मनीष साहु ,श्री तरुण अग्रवाल,श्री उदित साहू, श्री निखिल कौशिक, महिला मोर्चा से श्रीमति सविता कौशिक, श्रीमति जमुना पाडे, श्रीमति शबाना जबीन, श्रीमति पूर्णिमा ध्रुव, श्रीमति नंदनी साहू एवं तहसीलदार सरगांव शशि नायक, सीएमओ घनश्याम शर्मा व शासन के विभागों के अधिकारी / कर्मचारी एवं गणमान्य
नागरिक उपस्थित हुए।
प्रदेश की साय सरकार माताओं -बहनों के स्वाभिमान , सम्मान और उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है ।महतारी वंदन की 6 वीं किश्त आज जारी कर उन्होंने महिलाओं को रक्षा बंधन का तोहफा दिया है।
— अम्बालिका साहू जिला पंचायत सदस्य
अपने नगर के नागरिकों को हर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा मुख्य दायित्व है।जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से प्रत्येक नागरिक समस्याओं का निराकरण शीघ्र अपेक्षित होता है । प्रदेश के साथ साथ नगर का विकास भी साय साय हो रहा है।
—- परमानन्द साहू
अध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव
जिस तरह एक माँ अपने बच्चे का लालन, पालन औऱ संरक्षण कर उसके जीवन में हरियाली लाती है ठीक उसी तरह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक पेड़ “माँ” के नाम से वृक्षारोपण की शुरुआत कर इस देश को पूरा हरा भरा कर दिया जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कारगार कदम है। महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन और बेहतरी के लिए आज महतारी वंदन एप का शुभारंभ एक बड़ी उपलब्धि है।
कैलाश सिंह ठाकुर
अध्यक्ष भाजपा मंडल सरगांव
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8188978
Total views : 8223521