प्रदेश के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दरसल इस दौरान 3 नक्सलियों ने लोन वर्राटू अभियान के तहत सरेंडर किया हैं। इन नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी और सीआरपीएफ डीआईजी के समक्ष अपना आत्म समर्पण किया हैं। बतादें ये नक्सली भैरमगढ़ और कटेकल्याण एरिया में सक्रिय थे। जानकारी के मुताबिक अबतक 844 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिसमें से 186 ईनामी नक्सली भी इसमें शामिल हैं।


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8239492
Total views : 8287712