विकासखंड एवं जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को मिनी स्टेडियम महासमुंद में संपन्न हुआ जिसमें प्रथम पाली में विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिता कराया गया। इस प्रतियोगिता में रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल, गुड शेफर्ड स्कूल व वेडनर स्कूल की अंडर 17 वर्ष की टीम ने भाग लिया। विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी हिरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि पहला मैच रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल विरुद्ध गुड शेफर्ड स्कूल महासमुंद के मध्य खेला गया जिसमें रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल महासमुंद ने गुड शेफर्ड स्कूल महासमुंद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला वेडनर स्कूल महासमुंद विरुद्ध रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल महासमुंद के मध्य खेला गया जिसमें वेडनर स्कूल महासमुंद ने विकासखंड प्रतियोगिता में विजेता होने का गौरव हासिल किया।


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239609
Total views : 8287861