दुर्ग. हैदराबाद में ऑनलाइन महादेव सट्टा एप पैनल संचालित करने वाले सुजीत साव की मौत हो गई. बताया जा रहा कि वह कैंप वन भिलाई का रहने वाला है. बता दें कि पिछले सप्ताह दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस कार्रवाई के दौरान पैनल संचालक सुजीत साव पुलिस को देख तीसरी मंजिल से कूद गया था, जिसे गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ा दिया.
पिछले सप्ताह एंटी साइबर क्राइम यूनिट की टीम ने हैदराबाद के सोई अमु रेजिडेंसी गोली डोडी में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पकड़े गए सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल समेत लाखों का लेखा-जेखा बरामद किया था. इसी बीच सुजीत पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी.


Author: Deepak Mittal










Total Users : 8239505
Total views : 8287728