रायपुर. देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा इस 7 जुलाई को मनाई जाएगी. ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेंत कई राज्यों में इस महापर्व को काफी धूम-धाम से मनाया जाता है. हर साल आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों से मिलने बाहर निकलते हैं.
वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी यह त्यौहार हर साल बड़े हरषोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस साल भी यहां रथयात्रा को लेकर काफी उत्साह से तैयारियां की गई हैं. मंदिर में विशेष हवन और पूजा-अर्चना की जाएगी. इसके साथ ही भगवान के रथ को खींचने की परंपरा भी पूरी जाएगी. इस अवसर पर रविवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन को आते हैं. इस राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कई बड़े जनप्रतिनिधी भी शामिल होंगे. जगन्नाथ सेवा समिति ने इस साल बड़े पैमाने पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की है.


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239563
Total views : 8287804