बैगा ग्राम मौहामाचा में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन जनजागरण शिविर आयोजित
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24×7.in
मुंगेली – कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले के दूरस्थ पहुंचविहीन वनांचल बैगा ग्रामों में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन जनजागरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान गांव के लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाई एवं परामर्श दिया जाता है। जिला क्षय-कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे ने बताया कि गत दिवस लोरमी विकासखण्ड के बैगा ग्राम मौहामाचा में क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन जनजागरण शिविर का आयोजन किया गया, जहां 36 मरीजों की जांच की गई, जिसमें टीबी के 02 संदेहास्पद मरीज मिले। दोनों मरीजों का बलगम माइक्रोस्कोपी जांच के लिए एकत्र किया गया। शेष मरीजों को आवश्यक दवाई एवं परामर्श दिया गया। इस दौरान ग्रामवासियों को सिकलसेल संबंधी पहचान पत्र का वितरण कर जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री अमिताभ तिवारी, डीपीपीएमसी श्री अमित सिंह, पीएमडीटी समन्वयक श्री धीरज रात्रे, सुपरवाईजर, मितानीन, ग्राम के सरपंच, सचिव और गांव के लोग मौजूद रहे।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8239606
Total views : 8287856