बेरहम चालक! जानबूझकर गाय के बछड़े पर चढ़ा दी कार, मौत के बाद मचा बवाल; आरोपी हुआ गिरफ्तार
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक गाय के बछड़े की जानबूझकर कार से कुचलकर हत्या करने के बाद इलाके में हंगामा मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
घटना का विवरण
मंगलवार की रात करीब तीन बजे, एक कार चालक ने जानबूझकर गाय के बछड़े को अपनी कार से कुचल दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जो बाद में वायरल हो गई। इस घटना के बाद, गौ सेवकों और हिंदू संगठनों के लोगों ने एसपी कार्यालय का घेराव कर दोषी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
शिकायत और विरोध
बुधवार की सुबह, गौ सेवकों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि डिस्पाईल चर्च के पास पांच से छह मवेशी सड़क पर बैठे थे। उसी समय, एक सफेद रंग की कार धीरे-धीरे वहां पहुंची और जानबूझकर बछड़े के ऊपर चढ़ा दी। पहली बार में बछड़े की मौत नहीं हुई, तो कार चालक ने वापस रिवर्स कर उसे दोबारा कुचल दिया।
सीसीटीवी फुटेज में कैद
घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें चालक को बछड़े को रौंदते हुए साफ देखा जा सकता है। घटना के बाद, कार चालक मौके से फरार हो गया। सुबह लोगों ने जब यह दृश्य देखा, तो उन्होंने गौ सेवकों को सूचना दी। गौ सेवकों और पशु प्रेमियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8209143
Total views : 8249239