बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यात्री बस पलटी, बच्ची की मौत, कई घायल…
नव भारत टाइम्स 24 x 7 के ब्यूरो चीफ जे.के. मिश्रा की रिपोर्ट:
बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान ओवरब्रिज के पास आज दोपहर करीब 12 बजे बिलासपुर से शिवरीनारायण की ओर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई और 25 से 30 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार, जयेश ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर शिवरीनारायण जा रही थी। तभी लालखदान ओवरब्रिज के पास बाइक सवार को बचाने की कोशिश में बस रॉन्ग साइड में लगे खंबे से टकराकर पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग 30-40 यात्री सवार थे, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे।
हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को आस-पास के अस्पताल भेजा गया, जहां से सभी को सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8239592
Total views : 8287839