दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़
नारायणपुर, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज नारायणपुर अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने हेतु जिला नारायणपुर में पंजीकृत स्व-सहायता समूह से मूल्य कथन 12 जुलाई 2024 अपरान्ह 05.30 बजे तक प्रभारी अधिकारी सह सहायक परियोजना अधिकारी जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, नारायणपुर के नाम से आमंत्रित की गई है। मूल्य कथन रजिर्स्टड पोस्ट, स्पीड पोस्ट एवं अन्य माध्यम से भी स्वीकार की जाएगी। मूल्य कथन प्रपत्र निःशुल्क है, जिसे कार्यालयीन दिवस एवं समय पर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। स्व-सहायता समूह को मूल्य कथन मुहरबंद लिफाफे में प्रस्तुत करना होगा। लिफाफे के उपर भोजन व्यवस्था हेतु मूल्य कथन का उल्लेख एवं प्रेषक का सम्पूर्ण पता उल्लेखित होना अनिवार्य है।
स्व-सहायता समूह को समस्त आवश्यक एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। चयनित स्व-सहायता समूह को भोजन पकाने हेतु सामग्रियों एवं बर्तन की व्यवस्था स्वयं को करनी होगी। स्व-सहायता समूह को किचन, खाने पीने की जगह साफ सफाई की व्यवस्था स्वयं को करनी होगी। भोजन सुबह, दोपहर, सायं, रात्रि को सम्मिलित करते हुये मूल्य कथन की दर (प्रति प्रशिक्षणार्थी, प्रति दिवस) राशि 120 रूपये से अधिक न हो, अधिक के मूल्य कथन पर विचार नहीं किया जावेगा। मूल्य कथन में दर्शित दर समस्त कर सहित होना अनिवार्य है। समय समय पर शासन द्वारा निर्धारित समस्त शर्ते मान्य होगी। मूल्य कथन में किसी भी प्रकार की काट छांट किये जाने पर प्रस्ताव अस्वीकार किया जायेगा। निर्धारित समयावधि में भोजन बनाने, परोसने एवं प्लेट सफाई कार्य संबंधित समूह द्वारा ही किया जावेगा। भोजन व्यवस्था हेतु लगने वाले समस्त सामग्री, अधोसंरचना, खाद्य सामग्रियों का रख-रखाव एवं साफ-सफाई की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित समूह की होगी। विस्तृत जानकारी हेतु कर्यालयीन दिवस एवं समय पर कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, एजुकेशन हब, गरांजी, नारायणपुर के सूचना पटल पर या जिले के वेबसाईट www.narayanpur.gov.in में देखी जा सकती है।


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239590
Total views : 8287837