अंबिकापुर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने कलेक्टर विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में कलेक्टर भोसकर ने कहा कि आने वाले समय में होने वाले आयोजनों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभी से तैयारी करनी होगी। शासकीय भूमि में अतिक्रमण के मामलों को गम्भीरता से लें तथा तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।धार्मिक, सांप्रदायिक मामलों में हुई शिकायत में एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी स्वयं जांच करें और जांच पश्चात शिकायतकर्ता को वास्तविक स्थिति से जरूर अवगत कराएं। उन्होंने आगे कहा कि हमें एक टीम के रूप में काम करना है। राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की टीम आपसी समन्वय के साथ, आमजनों के हित में कार्य करें। देश और प्रदेश की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239608
Total views : 8287860