दुर्ग के गिरधारी नगर में गाय का कटा हुआ सिर मिलने से मचा हड़कंप
स्थिति नियंत्रण से बाहर हजारों पुलिस कर्मी उतरे सड़कों पर
दुर्ग में घटना को लेकर मचा बवाल
वीना दुबे नवभारत टाइम्स 24 x7in ब्यूरो प्रमुख दुर्ग
दुर्ग के गिरधारी नगर में रविवार की रात एक बड़ी घटना देखने को मिली जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाय का कटा हुआ सर सड़क पर फेंका अज्ञात द्वारा की गई इस हरकत का जब बजरंगीयो को पता चला तो तत्काल हजारों की संख्या में बजरंगी एकत्रित हो गए और गाय के कटे हुए सर को लेकर दुर्ग के पटेल चौक पहुंचे जहां बजरंगियों ने चक्का जाम कर घटना की कड़ी निंदा की आक्रोशित बजरंगियों ने एकजुट होकर सिटी कोतवाली थाने का घेराव भी किया और सड़क से लेकर थाने तक हजारों बजरंगी प्रदर्शन करते रहे जिस से सड़को पर जम की स्थिति निर्मित हो गई आक्रोशित बजरंग दल के लोगों को नियंत्रित करने लगभग सभी थानों के टीआई सहित पुलिसकर्मी लगे रहे लेकिन स्थिति नियंत्रण के बाहर रही तब मजबूरन स्थिति नियंत्रित करने पुलिस ने लाठी चार्ज शुरू किया बजरंगियों का कहना है कि यदि जल्द ही आरोपी की पताशाजी पुलिस ने नहीं की तो आगामी दिनों मैं बजरंगीयो द्वारा उग्र आंदोलन घटना को लेकर किया जाएगा। आपको बता दें कि अभी 2 दिन पहले ही बजरंगियों ने इसी तरह की घटना को लेकर पुलिस को ज्ञापन सोपा था और दो दिन बाद फिर ऐसी घटना का घटना समझ से परे है,,00
Author: Deepak Mittal














Total Users : 8239621
Total views : 8287873