अरुण कुमार शर्मा,…कुआकोंडा ब्लाक प्रमुख नवभारत टाईम्स
बचेली : बचेली में आपसी विवाद में पत्नी के साथ गाली गलौच और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पति पत्नी के बीच सब्जी को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद आरोपी व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट और अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी.
झगडे के दौरान आरोपी व्यक्ति इतना आक्रोशित हो गया कि, उसने पुरे घर को आग के हवाले कर दिया। जिसके कारण घर में रहे कुलर, टी. वी, दीवान, गद्दा, कंबल, चादर, तकिया, मोबाईल, उपयोगी कपड़े, 03 नग पलास्टिक कुर्सी, 01 नग टी. टेबल, 02 नग हैंडबैग, 02 स्कूलबैंग, कापी पुस्तक, ड्रेसिंग, किचन समान इत्यादि जलकर खाक हो गए.
आरोपी की पत्नी ने घटना की शिकायत थाने में कि, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बचेली निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक नंदु ठाकुर, सरस्वती सेठिया, आरक्षक हमरूपर करपण, रामप्रसाद कश्यप का सराहनीय भूमिका रही.


Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239621
Total views : 8287873