किरंदुल में ड़ेंगू के बढ़ते प्रकोप से दहशत – प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पसरी गंदगी मच्छरों को दे रही निमंत्रण
( शासकीय अस्पताल में लगी मरीजों की कतार -गंदगी से मरीज हलाकान )
( किरन्दुल में डेंगू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ा दी है चिंता )
राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 94255 94944 नवभारत टाइम्स 24×7.in
दंतेवाड़ा — दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर में इन दिनों मलेरिया एवं ड़ेंगू के बढ़ते प्रकोप से आम जनता में दहशत का माहौल सा बना हुआ है ।विदित हो किरंदुल नगर में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अस्पताल में एवं बंगाली कैम्प एवं कोडेनार में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों बुखार से पीड़ित मरीजों की लंबी लाइन देखी जा सकती हैं ।जिनमे से खून जांच के पश्चात कई मरीज ड़ेंगू पोसिटिव पाए जा रहे हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार एनएमडीसी परियोजना अस्पताल में 30 मरीजों की खून जांच पश्चात 75 प्रतिशत ड़ेंगू पोसेटिव मिल रहे हैं तो दूसरी तरफ शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी जांच के बाद 20 प्रतिशत ड़ेंगू पोसेटिव मरीज मिल रहे हैं ।जिस कारण प्लेटेरेट गिरने के कारण कई मरीज जगदलपुर या रायपुर सुपरस्पेसलिस्ट अस्पताल की ओर भी रुख कर रहे हैं । हमारी टीम ने जब किरंदुल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तो शासकीय अस्पताल में हर तरफ गंदगी ही पाई । पैथोलॉजी लेब की ओर जाने वाली कच्ची सड़क के दोनों ओर और पूरे अस्पताल परिसर में बड़ी बड़ी झाड़ियां , उपयोग की हुई ग्लूकोज की बोतलें बिखरी नज़र आई ।साथ ही पैथोलॉजी लेब की खिड़की से बड़ी बड़ी झाड़ियो का लेब में आना खुद मच्छरों को निमंत्रण देता प्रतीत हुआ । अभी भी किरन्दुल नगरपालिका क्षेत्र में डेंगू के मामले सामने आ रहें हैं, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अब सतत निगरानी कर रहा है।
के साजी – सीपीआई नेता
– जिस जगह से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रारंभ होती है उस जगह पर गंदगी समझ से परे हैं ।वाकई में डेंगू का बढ़ता प्रकोप चिंता का विषय हैं ।परंतु इतने दिनों से डेंगू के मरीज मिल रहे है परंतु नगरपालिका द्वारा अभी दो दिनों पूर्व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाना चिंता का विषय है ।
मनोज छलिवाल – पूर्व पार्षद भाजपा – आपके माध्यम से शासकीय अस्पताल में गंदगी का मामला सामने आया है ।जल्द ही संबंधितों को मामले की जानकारी देकर समस्या का निराकरण किया जावेगा ।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8205884
Total views : 8245213