आईपीसी की जगह बीएनएस – आज से लागू होंगे 3 नए आपराधिक क़ानून – उपनिरीक्षक वैष्णव
( किरंदुल थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों को दी गई नए कानूनों की जानकारी )
राजेन्द्र सक्सेना – जिला प्रमुख – दंतेवाड़ा 9425594944- नवभारत टाइम्स 24×7.in
दंतेवाड़ा — भारत के नए कानून ,विशेष रूप से भारतीय न्याय संहिता बीएनएस का उद्देश्य देश की न्यायिक प्रणाली को आधुनिक और प्रगतिशील बनाना है । इन 3 नए कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए उप निरीक्षक दीना नाथ वैष्णव किरंदुल थाना ने नागरिकों को बताया कि पुराने बनाये गए कानून भारतीय दंड संहिता आईपीसी ,दंड प्रक्रिया संहिता सीआरपीसी और इंडियन एविडेन्स एक्ट को प्रतिस्थापित कर ये तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता बीएनएस ,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस ,और भारतीय साछय अधिनियम बीएसए लाये गए है ।इनका मुख्य उद्देश्य न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी और पारदर्शिता लाना है ।
जिससे हर नागरिक को तवतरित और निष्पक्ष न्याय मिल सके ।उल्लेखनीय हैं कि 1 जुलाई देशवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है ।आज से देश मे एक नई आपराधिक न्याय प्रणाली लागू हो जावेगी ।अंग्रेजों द्वारा बनाए गए 164 वर्ष पुराने कानून सिर्फ इतिहास का पन्ना बनकर रह जाएंगे ।तारीख पर तारीख वाला जमाना आज से इतिहास के पन्नों के नीचे दफन हो जाएगा ।
अब न्याय फाइलों के नीचे नहीं दबेगा ।और त्वरित कार्यवाही होगी ।
नई प्रणाली में सभी अभिलेख डिजिटल होंगे ।जिसमें कोर्ट ,पुलिस ,फोरेंसिक ,अभियोजन ,प्रिजन आपस मे जुड़ जाएंगे ।अब फ़ाइल गायब नहीं होंगी कम्प्यूटर का एक बटन दबाने से न्यायालय एवं न्याय प्रणाली से जुड़े सभी पक्षों को पूरे अभिलेख उपलब्ध हो जाएंगे ।
Author: Deepak Mittal











Total Users : 8239592
Total views : 8287839