आपकी सीएम न डरेगी-न रुकेगी.हमले के बाद रेखा गुप्ता पहुंची गांधीनगर, यमुनापार के विकास का जिम्मा अरविंदर लवली को दिया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था. हमले के बाद अब पहली बार सीएम रेखा गुप्ता सार्वजनिक कार्यक्रम में गांधीनगर पहुंचीं. इस मौके पर सीएम ने कहा, आपकी सीएम न डरेगी-न रुकेगी.

उन्होंने आगे कहा, आज मुझे गांधीनगर के मेरे भाई-बहनों के बीच पहुंचकर काफी खुशी है. मैं आज गांधीनगर वालों को दो उपहार देना चाहती हूं. एक हमने अपने भाई अरविंदर सिंह लवली को पूरे जमुनापार का जिम्मा दे दिया है. विकास बोर्ड का चेयरमैन बना दिया है. यहां आने से पहले आदेश जारी करके आ रही हूं.

सीएम ने गांधीनगर वासियों को दो उपहार देने का ऐलान किया. जहां उन्होंने अरविंदर सिंह लवली को पूरे जमुनापार का जिम्मा दे दिया है. वहीं, साथ ही सीएम ने कहा कि दूसरा उपहार है कि मैंने हर्ष मल्होत्रा और अरविंदर सिंह लवली को कहा है कि आप बजट बताए मैं सैंक्शन करूंगी. यमुनापार का जितना भी आपको काम करना है करिए, बजट की चिंता मत करिए.

गिनाई पार्टी की कामयाबी

सीएम ने साथ ही यमुनापार में पार्टी ने क्या-क्या काम किया वो गिनाया. उन्होंने कहा, यमुनापार को देहरादून एक्सप्रेस मिला है. पिछले सालों में जो डीटीसी बसें चलती थीं वो बेतरतीब तरीके से चलती थी, हमारी सरकार ने फ्लीट को रिवाइज किया है. इलैक्ट्रिक बसों को जोड़ा है. रूट की मैपिंग कर रहे हैं. इसकी शुरुआत यमुनापार से होगी.

यमुना नदी की सफाई को लेकर क्या कहा?

सीएम ने यमुना की सफाई को लेकर कहा, जो मां यमुना को स्वच्छ होने का इंतजार कर रही हैं उनको कहना चाहती हूं कि वक्त के साथ यमुना अविरल बहती दिखेंगी. पानी, सीवर की लाइनें बिछेंगी. आपकी ये दीदी ना रूकेगी ना डरेगी. आपके लिए संघर्ष करती रहेगी.

सीएम ने आगे कहा, स्वदेशी अपनाइए. आपने इनकम का बहुत बड़ा स्रोत खड़ा किया है. जो लोग कल तक साउथ दिल्ली में घूमते थे आज गांधी नगर की मार्केट में आते हैं. इसको आगे बढ़ाना है. हमारे इस डिस्ट्रिक्ट की रेडीमेड कपड़े विशेषज्ञता है इसे हमें विश्व स्तर पर लेकर के जाना है.

सीएम ने क्या-क्या कहा?

  1. सीएम ने अरविंदर सिंह लवली को लेकर कहा, बहुत अच्छा लगता है जो सरकार में हमेशा ऊंचे पदों पर रहे, लेकिन बदलाव और विकास के लिए अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी ज्वाइन की.
  2. सीएम ने कहा, अरविंदर सिंह लवली के लिए मुख्यमंत्री और मंत्री दोनों पद छोटे हैं
  3. सीएम ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ⁠दिल्ली के लिए विजन वाले लोगों की जरूरत है. 10 सालों में दिल्ली पिछड़ी
  4. सीएम ने गांधी नगर के लिए दो उपहार का ऐलान किया. पहलान अरविंदर सिंह लवली को पूरे यमुना पार की जिम्मेदारी दी गई, ⁠इसकी अधिसूचना आज जारी की. सीएम ने कहा, दूसरा उपहार है यह कि मैंने हर्ष मल्होत्रा और अरविंदर सिंह लवली को कहा है कि आप बजट बताए मैं सैंक्शन करूंगी
  5. सीएम ने कहा, दिल्ली में डीटीसी बस जो चल रही थी वो बहुत खराब तरह से रूट मैपिंग थी. हम ⁠उसको रूट मैपिंग करेंगे. ⁠रूट को फिक्स किया जाएगा और इसकी शुरुआत यमुना पार से की जाएगी
  6. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ⁠मां यमुना का अविरल रूप देखने को मिलेगा. यमुना पार के इलाकों में सभी सुविधाएं दी जाएंगी. मुख्यमंत्री ना थकेगी, ना रुकेगी
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *