फोन पर जोर से बात करने से छोटे भाई ने कर दिया बड़े भाई का मर्डर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Chennai Murder: तेजी से आगे बढ़ती दुनिया में ये तो सुना था की भाई ही भाई का दुश्मन बन जाएगा लेकिन इतनी जल्दी बन जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा था. हाल ही में मणिपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक 28 साल के व्यक्ति ने रविवार रात अपने बड़े भाई की कैंची घोंपकर हत्या कर दी. बता दें की ये पूरी वारदात सिर्फ एक फोन पर बात करने से शुरू हुई थी जिसमें बड़े भाई की तेज आवाज में फोन पर बात करने से छोटे भाई की नींद में खलल पड़ गया था और उसने अपने बड़े भाई की जान ले ली.

छोटे भाई की बड़े भाई की हत्या

पुलिस ने मृतक की पहचान 32 साल के गाइसुइलन के रूप में की है, जो अपने 28 साल के छोटे भाई पाओमिनलेन,  और रेबेका नाम की एक महिला के साथ तिरुवनमियुर के मरुधीश्वर नगर में किराए के मकान में रहता था. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रेबेका ने मार्च मेंत घर के मालिक से संपर्क किया था और कहा था कि वह अपने पति पाओमिनलेन और उसके भाई के साथ घर में रहेगी. करीब एक महीने पहले रेबेका ने घर खाली कर दिया था. जब मकान मालिक किराया लेने पहुंचा और उसकी अनुपस्थिति देखी, तो भाइयों ने दावा किया कि वह कश्मीर गई हुई है.

पुलिस जांच में पता चला कि भाई अक्सर शराब पीते थे और रेबेका की अनुपस्थिति में तेज आवाज में विवाद करते थे. रविवार को घर के मालिक को उनके बीच झगड़े को सुलझाने के लिए बीच में आना पड़ा. घायल होने के कारण पास के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला 

पुलिस पूछताछ में पता चला कि रेबेका के घर से चले जाने को लेकर भाइयों में झगड़ा हुआ था. मामला तब और बढ़ गया जब गाइसुइलन की तेज आवाज में फोन पर बात करने से पाओमिनलेन की नींद में खलल पड़ा. इस बात से गुस्साए पाओमिनलेन ने कैंची पकड़ी और अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. पाओमिनलेन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *