भिलाई: होली के दिन एक दुखद घटना सामने आई है। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
मृतक की पहचान राजीव नगर निवासी सौरभ सोनकर (24) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सौरभ होली के दिन परिजनों और दोस्तों के साथ मौजूद था और दिनभर होली भी खेली। लेकिन देर रात उसने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिजनों और दोस्तों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारकर भिलाई के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल के बाहर लगा लोगों का जमावड़ा
घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजन पहले युवक को दूसरे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बाद में शव को उसी अस्पताल की मर्च्यूरी में रखवा दिया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8199896
Total views : 8237757