दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पूजा ने रचा इतिहास, ताइवान ओपन में जीते दो स्वर्ण पदक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की एथलीट और बिलासपुर रेल मंडल में टिकट कलेक्टर सह वाणिज्य लिपिक के पद पर कार्यरत पूजा ने एक बार फिर भारत और रेलवे का मान बढ़ाया है। उन्होंने ताइवान ओपन एथलेटिक्स मीट 2025 में महिलाओं की 1500 मीटर और 800 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।

यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि पूजा की लगातार चौथी अंतरराष्ट्रीय पदक विजय है, जिसने भारतीय खेलजगत में नया इतिहास रच दिया है। महज एक सप्ताह के भीतर 4 अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर पूजा ने खुद को भारतीय एथलेटिक्स का चमकता सितारा साबित किया है।


???? पूजा की शानदार उपलब्धियां:

???? ???? 2 स्वर्ण पदक – ताइवान ओपन एथलेटिक्स मीट 2025 (1500 मीटर और 800 मीटर)
???? ???? 1 रजत पदक – एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (1500 मीटर)
???? ???? 1 कांस्य पदक – एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (800 मीटर)


???? रेलवे प्रशासन और कोच की प्रतिक्रिया:

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने पूजा को बधाई देते हुए इसे रेलवे के लिए “अत्यंत गर्व का क्षण” बताया। उन्होंने कहा, “रेलवे अपने खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पूजा की यह उपलब्धि पूरे रेलवे परिवार के लिए गर्व की बात है।”

एथलेटिक्स कोच श्रीकांत पाढ़ी ने पूजा की इस सफलता को उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि पूजा की यह “गोल्डन हैट्रिक” आने वाली पीढ़ी की खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरेगी।


???? पूजा की जीत, पूरे देश का गर्व

पूजा की उपलब्धियों ने न केवल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नाम रोशन किया है, बल्कि भारत को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनके शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा रेलवे के सभी वरिष्ठ अधिकारियों, खेल संघों के पदाधिकारियों, सहकर्मियों और साथी खिलाड़ियों ने की है।

पूजा की यह ऐतिहासिक सफलता आने वाले समय में भारतीय एथलेटिक्स के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *