बस स्टैंड के पास महिला से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी में एक बुजुर्ग महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई है। बुजुर्ग के साथ बस ड्राइवर और कंडक्‍टर ने गैंगरेप किया है। बताया जा रहा है कि पहले महिला को आरोपियों  ने कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्‍ट किया है। इस मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। यह वारदात रायपुर के टिकरापारा स्थित इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में खड़ी बस में घटित हुई है। जहां दो लोगों ने बुजुर्ग महिला से दरिंदगी  की। पुलिस ने जानकारी दी है कि एक आरोपी को अरेस्‍ट किया है। वह बस ड्राइवर है। एक अन्‍य आरोप को हिरासत में लिया है, वह कंडक्‍टर बताया जा रहा है।

टिकरापारा थाना से जानकारी मिली है कि आरोपियों  ने कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया था। जिसे बुजुर्ग महिला को पिला दिया। इसके बाद बुजुर्ग के साथ गैंगरेप किया। जानकारी मिली है कि पीड़िता महासमुंद जिले की रहने वाली है।

जानकारी मिली है कि तीन दिन पहले बुजुर्ग महिला  को अपने घर में विवाद हो गया था। इसके चलते वह घर छोड़कर बस स्टैंड के पास रहने लगी थी। इस दौरान बस ड्राइवर और कंडक्टर की बुरी नजर महिला पर पड़ी। इसके बाद उन्‍होंने प्‍लान बनाकर घटना को अंजाम दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment