BCCI ने अचानक क्यों लिया ये फैसला? Kanpur Test के बीच टीम इंडिया से बाहर हुए यह 3 खिलाड़ी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Kanpur Test: कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, वहीं 1 अक्टूबर से भारत के घरेलू टूर्नामेंट ईरानी कप की भी शुरुआत हो रही है. मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा.  ईरानी कप के चलते बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चुने गए भारतीय स्क्वाड से 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है.

बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, ‘सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को लखनऊ में शुरू होने वाले ईरानी कप में भाग लेने के लिए भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज किया गया है.’ इस टूर्नामेंट में मुंबई की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे, जबकि शेष भारत की टीम की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ करेंगे.

मुशीर नहीं खेल पाएंगे

ईरानी कप में शामिल खिलाड़ी मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान मुंबई की टीम का हिस्सा होंगे, जबकि उनके छोटे भाई मुशीर खान चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

अय्यर-जुरेल किस टीम से खेलेंगे?

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और तेज गेंदबाज यश दयाल शेष भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी ईरानी कप में मुंबई के लिए खेलते नजर आएंगे.

ईरानी कप के लिए टीमें

रेस्ट ऑफ इंडिया– रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत, खलील अहमद, राहुल चाहर.

मुंबई- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी साव, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धांत अधात्राव (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, मोहम्मद जुनैद खान, रॉयस्टन डियाज.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *