दिल्ली-NCR में कब आएगी सर्दी? IMD ने जारी की चेतावनी…यहां पढ़ें मौसम का हाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर का मौसम इस समय अत्यंत अस्थिर है. जहां एक ओर अमेरिका में तूफान मिल्टन ने तबाही मचाई है, वहीं दिल्ली में लोग अप्रत्याशित गर्मी का सामना कर रहे हैं. फ्लोरिडा के सैनफोर्ड में बाढ़ के कारण स्थिति खराब है, लेकिन दिल्ली में सूरज की तेज किरणें अप्रैल का एहसास करा रही हैं. दिन के समय तेज धूप से लोग परेशान हैं, जबकि सुबह-शाम थोड़ी ठंडक राहत देती है.

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है. आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है. हालांकि, पिछले महीने सितंबर में दिल्ली ने 15 वर्षों बाद सबसे ठंडा दिन अनुभव किया था जब न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

कब आएगी सर्दी?

मौसम विभाग का कहना है कि 15 अक्टूबर के बाद सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी का अनुभव किया जा सकेगा. अक्टूबर के अंत तक सर्दी की दस्तक की संभावना है, लेकिन दिन में गर्मी का असर अभी भी रहेगा. दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से 2 डिग्री ज्यादा है.

आज का तापमान 

आज शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. AQI के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह 195 दर्ज किया गया, जो ‘हानिकारक’ श्रेणी में आता है. स्वास्थ्य के लिए यह बेहद चिंताजनक है, क्योंकि AQI के अलग-अलग लेवल के अनुसार शून्य से 50 को अच्छा और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *