हम गहरी नींद में थे, ड्रोन आया और मिनटों में ही सब नष्ट हो गया, चश्मदीद ने बयां किया हमले का आंखों देखा मंजर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना के संयुक्त ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों के ठिकानों को एयर-टू-सरफेस मिसाइलों से निशाना बनाया गया, जिससे उनके कई ठिकाने ध्वस्त हो गए।

इस हमले को अपनी आँखों से देखने वाले पाकिस्तान के एक स्थानीय व्यक्ति ने हमले की भयावहता बताई है, जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इसे ‘युद्ध की खुली कार्रवाई’ करार दिया है।

चश्मदीद ने सुनाई रात के हमले की कहानी

समाचार एजेंसी से बात करते हुए पाकिस्तान के एक चश्मदीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का आँखों देखा हाल बयान किया। उसने बताया कि उसने आसमान में चार ड्रोन देखे थे। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और PoK में नौ सटीक हवाई हमले किए। चश्मदीद के अनुसार, “रात के करीब 12:45 बजे थे, हम गहरी नींद में सो रहे थे… तभी पहले एक ड्रोन की आवाज सुनाई दी, और उसके तुरंत बाद तीन और ड्रोन आ गए। उन्होंने मस्जिदों पर हमला कर दिया… सब कुछ पल भर में नष्ट हो गया।”

भारत ने 25 मिनट में दी पाकिस्तान को करारी चोट

सूत्रों के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ अलग-अलग स्थानों पर यह हमला किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े लगभग 90 आतंकवादी मारे गए हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ महज 25 मिनट तक चला। यह ऑपरेशन पूरी तरह से अंधेरे की आड़ में शुरू किया गया था। नौ में से चार ठिकाने पाकिस्तान के अंदर थे, जबकि पांच PoK में स्थित थे। खुफिया सूत्रों ने यह भी बताया है कि पाकिस्तानी सेना, आईएसआई और स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) के कुछ तत्व इन आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों को समर्थन देने में शामिल थे।

पाकिस्तान ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, सीमा पर गोलाबारी तेज

इस हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “युद्ध की खुली कार्रवाई” करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके देश को इसका “करारा जवाब” देने का पूरा अधिकार है। हमलों के तुरंत बाद, पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलाबारी शुरू कर दी, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सीमा पर अंधाधुंध गोलीबारी को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से सीमावर्ती इलाकों से नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर निकालने के लिए कहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *