“वार्ड चलो अभियान’’ नगर पंचायत सरगांव में आज से…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जिला प्रशासन की अभिनव पहल

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के नगरीय निकायों में ‘‘वार्ड चलो अभियान’’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत की जांच करना, साथ ही वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इसी कड़ी नगर पंचायत सरगांव में 12 दिसंबर से वार्ड चलो अभियान का आयोजन किया जाएगा।


नगर पंचायत सरगांव के सीएमओ घनश्याम शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत 12 दिसंबर को नगर के महामाया मंदिर प्रांगण में वार्ड 1 से 8 तक और 14 दिसंबर को वार्ड क्र. 9 से वार्ड क्र. 15 शिविर का आयोजन किया जा रहा है जहां नगर के लोगों की समस्याए के साथ मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास नगरी 2.0 एवं मांगों को सुना जाएगा और त्वरित निराकरण के लिए प्रयास किया जाएगा।

वार्ड चलो अभियान को लेकर नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानंद साहू ने कहा कि यह एक सरकार की अच्छी पहल है जिसके तहत नगर वासियों का छोटी-छोटी समस्याएं सामने आएगी और उसे निराकरण किया जा सकेगा क्योंकि अधिकतर देखा जाता है कि पहुंच परख रखने वाले लोग अपने काम आसानी से करवा लेते हैं।

लेकिन आमजन को अपने छोटे-छोटे काम के लिए बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है लेकिन वार्ड चलो अभियान के तहत सीधे उनके वार्ड में जाकर समस्याओं को सुना और जाना जाएगा जिसके तहत उनकी समस्याओं को समझ कर सीधा निराकरण किया जाएगा जिससे नगर वासियों के साथ नगर का भी विकास हो सकेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *