केंद्र सरकार ने 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा का एक दिवसीय सत्र बुलाया है। सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी।
केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से आग्रह किया है कि लोकसभा की बैठक सोमवार (30 नवंबर 2026) को और राज्यसभा की बैठक बुधवार (2 दिसंबर 2026) को फिर से बुलाई जाए। इसका उद्देश्य सदनों में जरूरी सरकारी कामकाज को निपटाना है।
Author: Deepak Mittal









