भारत की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली का रिएक्शन, गिल समेत इन 3 को दिया क्रेडिट; बोले- निडरता से.

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने उस समय इतिहास रचा जब एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्होंने मेजबान इंग्लैंड को 336 रनों से धूल चटाई। भारत की ही नहीं बल्कि एजबेस्टन में यह किसी भी एशियाई टीम की पहली टेस्ट विक्ट्री है।

टीम इंडिया की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। ऐसे में पूर्व कप्तान विराट कोहली का भी रिएक्शन सामने आया है। कोहली ने पहले मैच को लेकर तो कोई पोस्ट नहीं किया था, मगर दूसरे मैच के खत्म होते-होते उनके दो पोस्ट सामने आए। विराट कोहली ने भारत की जीत पर रिएक्ट किए लेटेस्ट पोस्ट में शुभमन गिल समेत तीन खिलाड़ियों को मेंशन किया है।

विराट कोहली ने X पर अपने पोस्ट में लिखा, “एजबेस्टन में भारत की शानदार जीत। निडरता से खेले और इंग्लैंड को लगातार परेशान किया। शुभमन ने बल्ले और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया और सभी ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सिराज और आकाश ने इस पिच पर जिस तरह की गेंदबाजी की, उसके लिए उनका विशेष उल्लेख है।”

शुभमन गिल ने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ते हुए 269 रन बनाए थे, वहीं दूसरी पारी में 161 रन बनाकर इंग्लैंड को हार की ओर धकेलने का काम किया था। गिल इसी के साथ एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नोन ओपनर बल्लेबाज बने।

वहीं मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में पंजा खोलते हुए 6 विकेट लिए। आकाशदीप पहली पारी में 5 विकेट हॉल से एक कदम दूर रह गए थे, उनकी कमी उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर पूरी कर दी। आकाशदीप को इस मैच में कुल 10 सफलताएं मिली।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *