शासकीय सड़क पर कब्जे का आरोप : भेदूराम पटेल के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


“सरकारी जमीन पर दबंगई नहीं चलेगी” — ग्रामीणों ने SDM से की तत्काल कार्रवाई की मांग

डोंगरगांव। ग्राम दिवान-भेंडी में शासकीय सड़क पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गांव के लोगों ने आरोप लगाया है कि गांव निवासी भेदूराम पटेल द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर पक्के निर्माण कर रास्ते को संकरा किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों का आवागमन बाधित हो रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


ग्रामीणों के अनुसार जिस सड़क का उपयोग वर्षों से गांव के लोग आवागमन के लिए करते आ रहे हैं, उसी शासकीय मार्ग पर ईंट और पक्के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। गांव निवासी मनोज साहू ने इस संबंध में अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) डोंगरगांव को लिखित शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि कई बार समझाइश देने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो आने वाले दिनों में सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो सकती है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने साफ कहा कि शासकीय भूमि पर कब्जा करना सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।


गांव में इस मुद्दे को लेकर जबरदस्त नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग प्रशासनिक ढिलाई का फायदा उठाकर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके की तत्काल जांच कर अवैध निर्माण हटाया जाए तथा दोषियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति शासकीय भूमि पर कब्जा करने की हिम्मत न कर सके।

SDM का पक्ष
इस मामले में अनुविभागीय दंडाधिकारी श्रीकांत कोर्राम (SDM) डोंगरगांव ने कहा कि, शिकायत प्राप्त हुई है। राजस्व विभाग की टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि जांच में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की जाएगी और अवैध निर्माण हटाया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *