Video: मौत के 6 सेकंड! फाटक पर फिसली युवक की बाइक, उठाते वक्त ट्रेन ने कुचला, नोएडा का वीडियो वायरल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार एक युवक रेलवे फाटक पर बाइक से गिर जाता है. वह बाइक उठाने की कोशिश करता है, लेकिन छह सेकंड में यह कोशिश उसकी जान ले लेती है.

संतुलन बिगड़ने से रेलवे ट्रैक पर गिरा युवक

घटना रविवार की बताई जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे फाटक बंद होने वाला था, लेकिन युवक जल्दबाजी में अपनी मोटरसाइकिल लेकर ट्रैक पार करने की कोशिश करता है. जैसे ही उसकी बाइक रेलवे ट्रैक पर पहुंचती है, अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह बाइक समेत गिर पड़ता है. गिरने के बाद युवक ने खुद को और बाइक को ट्रैक से हटाने की पूरी कोशिश की. वह कई बार बाइक उठाने की कोशिश करता दिखा, लेकिन तब तक ट्रेन बहुत नजदीक आ चुकी थी.

युवक ने आखिरी पल में रेलवे ट्रैक से भागने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने युवक और बाइक दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

इस घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं और कमेंट्स में कह रहे हैं कि यह हादसा जल्दबाजी और लापरवाही का नतीजा है. कुछ लोगों ने लिखा, दो सेकंड की जल्दी, पूरी जिंदगी की गलती. सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *