प्रतिबंधित सड़क में बेखौफ धड़ल्ले से दौड़ रहे अवैध रूप से कोयलें से भरे वाहन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आखिर कौन है ये,नया ट्रांसपोर्टर, जिसपर स्थानीय प्रशासन है फिर से मेहरबान

शैलेश शर्मा   घरघोड़ा!घरघोड़ा से तमनार जाने का एकमात्र पक्की सड़क जोकि ग्रामीण सड़क है जिसमें सड़क के किनारे कई गांव और स्कूल स्थापित है और लगभग 25 वर्ष के बाद दोबारा यह सड़क पक्की बनाई गई है जिस पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में बिना परमिशन के कोयले से भरी ट्रेलर, अवैध वाहन फिर से चल रही हैं  कुछ महीने पहले ग्राम के लोगों ने स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से वाहन बंद करने के लिए पत्र भी सौंपा था और घरघोड़ा तमनार अधिवक्ता संघ ने भी घरघोड़ा से तमनार मार्ग में बिना परमिशन के कोयले से भरी गाड़ियों को चलने के लिए घरघोड़ा एसडीएम को ज्ञापन दिया था।

लेकिन किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होती दिख रही और तो और आरटीओ परिवहन विभाग भी खामोश है जबकि ओवरलोड तथा वाहनों से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की मांग उठी थी,  घरघोड़ा पुलिस थाना के द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की उदासीनता के कारण घरघोड़ा तमनार देवगढ़ झरियापाली जरेकेला के लोग अवैध परिवहन से त्रस्त हो रहे हैं ।

और  फिर से जल्द ही अवैध वाहन प्रवेश के खिलाफ में आंदोलन करने की बात सामने आ रहीं है, ज्ञात होगा कुछ महीना पहले ही बच्चों से भरी स्कूल बस का भयानक एक्सीडेंट कोयला ट्रेलर से घरघोड़ा कंचनपुर फाटक के पास हुआ था और घरघोड़ा तमनार देवगढ़ के पास भी घटना होते-होते रह गई जिसको देखते हुए मैराथन बैठक तहसील कार्यालय घरघोड़ा और तमनार कार्यालय में एसडीएम की अध्यक्षता में रखी गई थी।

जिसमें घरघोड़ा तमनार ग्रामीण सड़क में अवैध परिवहन की पाबंदी की बात कही गई थी लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद फिर से दिन दहाड़े घरघोड़ा नगर होते हुए तमनार सड़क की ओर दौड़तीनजर आ रही है और वही तमनार से भरी कोयलों से ट्रेलर रात से शुरू हो जाती है आखिर इस नये ट्रांसपोर्टर को किसका सह मिल रहा है सूत्रों से जानकारी मिली है कि घरघोड़ा के  कुछ अधिकारी और रायगढ़ संबंधित विभाग की मिली भगत से कार्य को अंजाम फिर से दिया जा रहा है।

अवैध परिवहन पर जल्द ही जिला प्रशासन को निर्णय लेना होगा तब जाकर अवैध वाहनों के प्रवेश में प्रतिबंध लगेगा और अवैध परिवहन में संलिप्त अधिकारी के ऊपर भी कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए जिससे क्षेत्र की आम जनता को जिला प्रशासन पर विश्वास और भरोसा रहे!
*विस्फोटक सामग्री लेकर भी धड़ल्ले से चल रही गाड़ियां*

मिली जानकारी अनुसार 2,3 कम्पनियों की गाड़ियां  भी अवैध विस्फ़ोटक सामग्री लेकर दिन दहाड़े बेखौफ होकर नगर के भीड़ भाड़ वाले एरिया हाइस्कूल चौक होते हुए रोड़ से लगे गाँव झरियापाली, देवगढ, जरेकेला होते हुए जा रही हैं जिससे ग्रामीणों मे डर और भय का माहौल बना हुआ है!
कुछ महीने पहले पुलिस द्वारा विसफोटक सामान परिवहन करते हुए कार्यवाही की गयी थी।

इसके बावजूद भी अवैध विस्फोटक गाड़ियां धड़ल्ले से चल रही है.!संबंधित  एक दरामुड़ा गढ़उमरिया स्तिथ कम्पनी emul टेक द्वारा  कुछ महीने पहले हुए  पुलिस कार्यवाही को लेकर अपने वाहन आपरेटरो को सख्त हिदायत भी दी थी की गाड़िया गलत रास्ते मे ले जाने व गाड़ी रोककर  पैसा लेन देन की मांग को लेकर जवाबदारी आपरेटरो की होगी कहा गया है इसके बाद भी दरामुड़ा, गढ़ उमरिया स्तिथ एमूल टेक pltd की गाड़ी  भीड़ भाड़ वाले इस रास्ते से धड़ल्ले से चल रही है!

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *