यूपी वालों सावधान! घरों से ना निकलें बाहर, प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है. उमस भरी गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल था. लेकिन बुधवार दोपहर से राजधानी समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की वजह से लोगों को इससे कुछ राहत मिली.

मौसम विभाग की मानें तो 21 अगस्त को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है. 22 अगस्त को भी कमोबेश यही स्थिति रह सकती है. तो वहीं 23, 24 और 25 अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर प्रदेश में आज यानी 21 अगस्त को 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, बलिया, गाजीपुर, चंदौली में भारी बारिश की संभावना है. लोगों को इस दौरान सावधान रहने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की गई है.

बता दें कि बारिश के चलते यूपी के 15 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. जिसमें कानपुर, बहराइच, बाराबंकी, फतेहपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, गोंडा, हरदोई, कासगंज, खीरी, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर और उन्नाव जनपद शामिल है. करीब 2.50 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *