UP Anganwadi Bharti 2025:उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती के लिए जिलेवार आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह भर्ती बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर की जा रही है।
इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने की पात्र हैं। इच्छुक और योग्य महिलाएं जिसने 10+2 (इंटरमीडिएट) पास कर लिया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि प्रत्येक जिले के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई तालिका में दी गई है।
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के तहत हापुड़, अमरोहा, ललितपुर, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर जिलों में नई आंगनवाड़ी नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि अंतिम समय निकल जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक In-active कर दिया जाएगा।
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025-हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य में विभिन्न आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के बारे में सभी विवरण देख सकते हैं।
| विभाग का नाम | बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग |
| पद का नाम | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास |
| आयु-सीमा | 18 से 35 वर्ष |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| स्थान | उत्तर प्रदेश |
| नियुक्ति प्रक्रिया | मेरिट लिस्ट |
| आधिकारिक साइट | upanganwadibharti.in |
UP Anganwadi Vacancy 2025 Notification PDF
महिला उम्मीदवार जो आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की सोच रहे है, वे ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़े से उसके बाद ही आवदेन करें। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से जिलेवार यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 अधिसूचना पीडीएफ प्राप्त कर सकते हैं।
| जिले का नाम | रिक्त पदों की संख्या | ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | यूपी पुलिस आंगनवाड़ी नोटिफिकेशन 2025 पीडीएफ लिंक | आवेदन की अंतिम तिथि |
| हापुड़ | 43 | 20 नवंबर 2025 | UP Hapur Anganwadi Recruitment 2025 Notification PDF | 20 नवंबर 202 |
| प्रतापगढ़ | 15 | 28 नवंबर 2025 | UP Pratapgarh Anganwadi Recruitment 2025 Notification PDF | 28 नवंबर 2025 |
| अमरोहा | 12 | 25 नवंबर 2025 | UP Amroha Anganwadi Recruitment 2025 Notification PDF | 25 नवंबर 2025 |
| सिद्धार्थनगर | 13 | 24 नवंबर 2025 | UP Siddharthnagar Anganwadi Recruitment 2025 Notification PDF | 24 नवंबर 2025 |
| ललितपुर | 22 | 27 नवंबर 2025 | UP Lalitpur Anganwadi Recruitment 2025 Notification PDF | 27 नवंबर 2025 |
यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2025 के लिए Eligibility Criteria क्या है?
उम्मीदवार यहां यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड देख सकते हैं:
- लिंग: केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं।
- शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 12वीं या इसके समकक्ष शिक्षा होनी चाहिए।
- आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष
- आयु की गणना 17 सितंबर, 2025 के आधार पर की जाएगी।
- स्थायी निवासी: उम्मीदवार उत्तर प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
- अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
UP Anganwadi Bharti 2025 Application Form Link
आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाली महिला उम्मीदवार बिना किसी देरी के अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकती हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि नवंबर 2025 है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने नीचे यूपी पुलिस भर्ती आवेदन पत्र लिंक भी साझा किया है, जिस पर क्लिक करके वे सीधे ऑनलाइन फॉर्म तक पहुंच सकते हैं।
| UP Anganwadi Bharti 2025 Apply Online Link | यहां क्लिक करें |
यूपी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कितना वेतन मिलेगा?
चयनित महिला उम्मीदवारों को 4500/ रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वेतन से संबधित अन्य जनकारी के लिए आप आधिकारिक अधिसूचना या ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8188929
Total views : 8223453