जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने 4 सितंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

अधिसूचना के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को मुख्य न्यायाधीश के पद के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जस्टिस रमेश सिन्हा के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी हुई है।

जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment