रतलाम जिले के सैलाना के कल्याण केदारेश्वर क्षेत्र की पांच दुकानों को अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत ने बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की पुलिस से की मांग

रतलाम जिले के सैलाना नगर से 5 किमी दूर रतलाम-बाँसवाड़ा मार्ग स्तिथ कल्याण केदारेश्वर मंदिर क्षेत्र में लगने वाली पांच दुकानों को अज्ञात बदमाशो ने गुरुवार देर रात आग लगाकर सभी दुकाने ख़ाक कर दी। पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने मौके पर पहुचकर धार्मिक क्षेत्र में लगने वाली इन दुकानों को जलाने वाले बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही व गरीब आदिवासी दुकानदारों को शासन द्वारा मुआवजा देने की मांग की।

सावन के महीने में कल्याण केदारेश्वर पर लगने वाली इन दुकानो के मालिक यहा हार-फूल व खाने पीने के सामान बेचने का कार्य करते है।मगर कुछ असामाजिक तत्व इन दुकानदारों को आये दिन परेशान करते आये है।गुरुवार देर रात कुछ बदमाशो ने यहाँ लगने वाली दुकानों को अपना निशाना बनाते हुए आग के हवाले कर दी।सुबह जब दुकानदार गीता बाई पति बालू गणावा,झुमली पति थावरचंद्र डामर,शांति बाई पति रमेश गणावा दुकान पर पहुची तब घटना की जानकारी पता चली गीता बाई ने मंदिर के पुजारी युवराज त्रिवेदी को अवगत करवाया त्रिवेदी ने तत्काल सैलाना पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुच कर आसपास के लोगो से पूछताछ शुरू कर दी है।

सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत ने मौके पर पहुचकर दुकानदारों से मिले व जली दुकानों के सम्बंध में थाना प्रभारी को बदमाशो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए कहा।थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह गडरिया ने बताया की दुकानदारों से पूछताछ के दौरान उन्होंने शक के आधार पर कुछ बदमाशों के नाम बताए है जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने बताया की धार्मिक क्षेत्र में बदमाशों द्वारा गरीब आदिवासी लोगो की जलाई गई दुकानों से धर्म से जुड़े लोग आहत हुए है।ऐसे बदमाशो के खिलाफ खिलाफ पुलिस दंडात्मक कार्यवाही करे अन्यथा सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।साशन इन गरीब दुकानदारो को राहत राशि प्रदान करे।

दुकानदार गीता बाई गणावा ने बताया की काफी समय से कुछ असामाजिक तत्व दुकानदारों को दुकाने नही लगाने के लिए धमका रहे थे।हम सभी दुकानदार खोफ में है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *