किसानों को मिले कृषि उपकरण स्व सहायता समूह को मिली आजीविका गतिविधि के लिए ऋण राशि
जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7in बिलासपुर
बिलासपुर, 21 मई 2025/ सुशासन तिहार के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत नेवरा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के सांसद और आवास व शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल हुए। उन्होंने किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा दो किसानों को सिंचाई पाइप वितरित किए,वहीं दो स्व सहायता समूहों को साढ़े चार लाख की राशि स्वीकृत की।
शिविर में ग्राम भुंडा के महेंद्र कुमार और ग्राम कप्सियाखुर्द के राजकुमार को दो-दो नग लपेटा सिंचाई पाइप दिए गए। यह वितरण खुद मंत्री साहू के करकमलों से हुआ। मंत्री ने कहा कि “सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को उनकी ज़रूरत के अनुसार संसाधन और योजनाओं का लाभ सीधे मिले।
योजना से लाभान्वित किसानों ने कहा खेती किसानी के लिए समय समय पर सरकार से मदद मिलती है जिससे उन्हें कृषि कार्य में सहायता मिल जाती है, उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार में उनके द्वारा कृषि उपकरणों की मांग की गई थी,जिस पर त्वरित निराकरण करते हुए उनकी मांग पूरी की गई।
इसी तरह शिविर में दो महिला स्व-सहायता समूहों को 4.5 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए यह ऋण वितरण दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत किया गया है, लक्ष्मी स्व सहायता समूह घोघाडीह को ₹1,50,000 और बजरंग स्व सहायता समूह गांजनपारा को 3 लाख की राशि वितरित की गई।
योजना से लाभान्वित महिला समूहों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सहायता से महिलाएं छोटे व्यवसाय, कृषि आधारित उद्यम तथा अन्य स्वरोजगार योजनाओं में भाग लेकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर पाएंगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8181491
Total views : 8213361