अभियान ‘‘पहल’’ के तहत जिले के स्कूली बच्चों को शासकीय संस्थानों का भ्रमण कर कानून, सायबर अपराध,के प्रति किया गया जागरूक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान ‘‘पहल’’ कार्यक्रम में आज जिला सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अति.कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, एसडीएम पार्वती पटेल, पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड ( उड़ान जी एस सोसायटी महासमुंद) की उपस्थिति मे जिला स्तर पर पुलिस विभाग के द्वारा साइबर जागरूकता/पास्को एक्ट/नशा मुक्ति एवं कानून संबंधी जानकारी प्रदाय करने हेतू कार्यशाला आयोजन किया गया।


जिसके तहत जिले के 12 स्कूल 1.पीएमश्री सेजेस स्कूल दाउपारा मुंगेली 2. पीएमश्री बी.आर.साव मुंगेली 3.शास.कन्या स्कूल मुंगेली 4. शास.उच्च.माध्य.विद्यालय करही 5.आगर उच्च.माध्य.विद्यालय मुंगेली 6. रेम्बो मेमोरियल स्कुल 7. कस्तुरबा हाइस्कुल मुंगेली 8. डॉ.भीमराव उच्च.माध्य.विद्यालय मुंगेली 9. सरस्वती शिशु मंदिर पेण्डाराकापा 10.नगरपालिका विद्यालय मुंगेली 11. सेंट जेवियर्स मुंगेली 12. जेसिस पब्लिक स्कुल मुंगेली के 10-10 विद्यार्थियो कुल 120 छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं को जागरूकता भ्रमण हेतू पुलिस थाना सिटी कोतवाली मुंगेली ले जाकर थाना स्तर पर होने वाले कार्यवाही, रोजनामचा लेखन, शस्त्रागार एवं कानून व्यवस्था के संबंध मे जानकारी दिया गया।


भ्रमण के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम मुंगेली मे सूचना आदान-प्रदान एवं नगर मे लगे सीसीटीव्ही कैमरे के माध्यम से निगरानी बनाये रखने के संबंध मे, सायबर सेल मुंगेली मे जाकर सायबर अपराध से संबंधित जानकारी एवं पुर्व मे घटित घटना से अवगत कराकर सर्तकता बरतने हेतू सुझाव दिया गया। इस दौरान सभी बच्चों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली, अति.पुलिस अधीक्षक कार्यालय बाद कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मुंगेली कार्यालय कक्ष, अति.कलेक्टर कार्यालय भ्रमण कराकर अधिकारियों से मुलाकात कराकर उनके दायित्वों के संबंध मे जानकारी बच्चों को दिया जाकर आत्मविश्वास, मनोबल को बढ़ावा दिया गया साथ ही साथ माननीय जिला न्यायालय का भ्रमण कराकर न्यायालय मे होने वाले कानूनी प्रक्रिया जैसे चालान पेश, वारंट तामिल, आरोपियो को दंडित करने संबंधी जानकारी दिया गया। *पुलिस अधीक्षक के द्वारा बच्चों को किया गया जागरूक:-*

भ्रमण कार्यक्रम के पश्चात् सामुदायिक भवन मुंगेली मे पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री पटेल के द्वारा सभी बच्चों को अपना अनुभव व्यक्त करते हुये स्वयं के जीवन की महत्पूर्ण बातों को बताकर बच्चों को उत्तम शिक्षा लेने एवं सही मार्गदर्शन को अपनाने हेतू आत्मविश्वास को मजबूत करने को प्रेरित किया एवं अपने माता-पिता के साथ घनिष्ठ संबंध रखते हुये जीवन मे माता-पिता को अच्छा दोस्त बनाकर अपनी सारी बाते शेयर करे एवं बेहतर भविष्य के लिये पढ़ाई जरूरी होना तथा मोबाइल का सही उपयोगिता, नशें से दुर रहकर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने, यातायात नियम पालन करने, साइबर संबंधी सुरक्षा के बारे मे जानकारी प्रदाय किये।


कार्यक्रम में पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड (उड़ान जी एस सोसायटी महासमुंद) एवं पुलिस अधिकारी थाना सिटी कोतवाली प्रभारी उपनिरी. गिरजाशंकर यादव, शत्रुहन खूंटे, बबीता श्रीवास के द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासन लक्ष्यपूर्ण शिक्षा, सुविचार एवं अच्छे संस्कार के साथ जीवन व्यतित करने के लिए जागरूक किया गया एवं आत्म सुरक्षा के तकनीक बताया गया, जिसमे विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का पूर्ण विकास कर सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *