अभियान “पहल” के तहत 101 पौधों का वितरण ,नशामुक्ति, सायबर अपराध सहित विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
–

मुंगेली- मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘‘पहल’’ के तहत मंगल भवन गांधी मैदान जरहागांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बीते कल किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि देवचरण भास्कर की उपस्थिति में मंगल आरती कर क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि के लिये कामना कर समी के 101 पौधे का वितरण कर साइबर अपराध, यातायात नियम के पालन, नशामुक्ति एवं बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों व सोशल मीडिया उपयोग के संबंध में जानकारी दिया गया।
कार्यक्रम में गौ सेवकों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान ‘‘पहल’’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पटेल द्वारा कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों साइबर अपराध, यातायात के नियम व उसके पालन, नशामुक्ति एवं बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदाय करते हुये साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी गयी। यातायात नियम का पालन करने तथा नशे से दूरी बनाए रखने की अपील की। गौसेवक मित्रों की सेवा भावना की सराहना करते हुये गौमाता के उचित रख-रखाव हेतु क्षेत्रवासियों से अपील किया गया। साथ ही सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरतने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय द्वारा लोगों से नशा से दूरी बनाये रखने, साइबर ठगी से बचने एवं सोशल मीडिया के सावधानी पूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुये मुंगेली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘‘पहल’’ की सराहना की गई। क्षेत्र वासियों को गौमाता के उचित रखाव व प्रबंध हेतु लोगों से आग्रह कर जिले वासियों के सुख शांति व समृद्धि की कामना की गई।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक जरहागांव सालिकराम धृतलहरे, थाना प्रभारी जरहागांव नंदलाल पैकरा, पुलिस बालमित्र रोशना डेविड, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, गौ सेवक पदाधिकारी व सदस्य एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *