‘‘ऑपरेशन बॉज’’ के तहत मुंगेली पुलिस को स्कुल हॉस्टल मे हुए चोरी के आरोपी व अपचारी बालक को पकड़ने में मिली सफलता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली-दिनांक 22 अगस्त 2025 को प्रार्थी मुकेश उपाध्याय पिता स्व. हरी उपाध्याय उम्र 35 साल निवासी कालीमाई वार्ड मुंगेली ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि विवेकानंद बाल कल्याण समिति मुंगेली संस्था के संचालित स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर पेण्डाराकापा मुंगेली के हॉस्टल कक्ष का ताला टूटा हुआ है।

जिसमे से सामान 01 समई पीतल की थाली कॉस का लोटा, 02 बड़ा कढ़ाई 2 नग 03 बड़ा गंजा 3 नग 04 बड़ा गैस चूल्हा। 05 जामैट्री बाक्स 06 बोर केबल को बार-बार काटना, 07 ढोलक तबला मंजीरा हारमोनियम 08 ब्लूटूथ साउंड बाक्स बड़ा कुल कीमती करीबन 25000 रूपये को दिनांक 15.08.25 से दिनांक 18.08.25 के प्रातः 11.00 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अप.क्रमांक 377/2025 धारा थारा 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।


मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने चोरी के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये जिला मुंगेली मे चलाये जा रहे अभियान ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत प्रकरण के अज्ञात आरोपियों एवं मशरूका बरामदगी हेतू निर्देशित किया गया एवं अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन पर अज्ञात आरोपियों व चोरी गये सामान की पतासाजी करने हेतू पुलिस टीम गठित किया गया।


प्रकरण में विवेचना कार्यवाही के दौरान अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी, घटना स्थल आसपास के सीसीटीव्ही कैमरों तथा सायबर तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर तथा मुखबीर सूचना पर संदेही आरोपी (1) शिव यादव उर्फ शिव नारायण सिंह पिता स्व. डेरहा राम यादव उम्र 28 साल निवासी विनोबानगर मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली (2) विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया जो घटना दिनांक को अपने साथी टाकेश्वर यादव उर्फ टनटन के साथ मिलकर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पेण्डाराकापा मुंगेली का मेन गेट का बगल वाले गेट के ताला को लोहे के राड से तोड़कर स्कूल अंदर घुसकर स्टोर रूम के ताला को लोहे के उसी राड से तोड़कर आलमारी को तोड़कर आलमारी से पैसा खोजे जो नहीं मिला, आलमारी अंदर रखे समई पीतल के थाली कांच का लोटा एवं जमैटरी बाक्स को निकाले और स्टोर रूम में रखे 2 नग बडा कडाई, 02 नग गंजाए बडा गैस चुल्हा, बोर केबल के वायर ढोलक तबला मंजिरा हारमोनियमए ब्लूटूथ साउण्ड बाक्स को चोरी किये है।

आरोपी शिव बादव व अपचारी बालक से चोरी गये मशरूका 02 नग गंजा एवं बकन व 02 नग पंखा एवं घटना में प्रयोग एक नग लोहे के राड को जप्त कर आरोपी शिव यादव को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं अपचारी बालक का सामाजिक परिस्थिति की पृष्ठिभुमि का फार्म भरकर अभिरक्षा मे लिया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया व एक अन्य आरोपी की पतासाजी जारी है।


उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली उप निरी. गिरीजाशंकर यादव, प्रआर.दिलीप साहू, आर. मनोज टण्डन, जलेश्वर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *