Udaipur Files के फिल्ममेकर को मिली जान से मारने की धमकी, अमित जानी ने पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Udaipur Files Filmmaker Death Threats: विजय राज की विवादित मूवी ‘उदयपुर फाइल्स’ को भारत में रिलीज कर दिया गया है। 2022 में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर बनी इस फिल्म पर रिलीज से पहले ही कई विवाद हो चुके हैं।

अब खबर सामने आ रही है कि रिलीज के एक दिन बाद ही फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी को जान से मारने की धमकी मिली है। इस बात की जानकारी फिल्ममेकर ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी है। वहीं उनका पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं अमित जानी ने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है?

एक्स पर शेयर किया पोस्ट

अमित जानी ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए एक नंबर की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘अज्ञात नंबर से मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसी नंबर से बम से उड़ाने की, गोली मारने की धमकी दी गई है। साथ ही खूब गाली-गलौज भी की जा रही है। धमकी देने वाला खुद को बिहार का रहने वाला बता रहा है और खुद का नाम तबरेज भी बता रहा है। इस पर मुकदमा करके इसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’

 सरकार से लगाई मदद की गुहार

अमित जानी ने ट्वीट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी सरकार और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया है। साथ ही सरकार से धमकी देने वाले इंसान पर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है। अमित जानी ने ये भी कहा, ‘धमकी देने वाले ने मुझे चुनौती देते हुए कहा है कि अगर हिम्मत है तो गृह मंत्रालय को कॉल की सूचना दे दे। इसके बाद अमित ने गृह मंत्रालय से भी मदद की गुहार लगाते हुए धमकी देने वाले पर एक्शन लेने की मांग की है।’

मूवी पर क्या विवाद?

बता दें उदयपुर फाइल्स का जब से ट्रेलर रिलीज किया गया था, तभी से मूवी को लेकर घमासान मच गया था। मूवी में साल 2022 में दर्जी कन्हैया लाल साहू के हत्याकांड को दिखाया गया है। जिसका किरदार विजय राज ने बखूबी निभाया है। लेकिन मूवी का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने इस मूवी को बैन करने की मांग की थी। साथ ही इल्जाम लगाते हुए कहा था कि ये मूवी देश में नफरत फैलाने का काम करेगी। इन सबके मूवी को 11 अगस्त को रिलीज किया जाना था लेकिन मेकर्स ने इसे 8 अगस्त को ही रिलीज कर दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *